इसे भी पढ़ें
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एलकेडी मोटर मार्ग के लिए 14.55 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत गुनियालगांव स्थित सामुदायिक भवन का शीघ्र जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही देहरादून-किमाड़ी-लंबीधार-कार्ट मेकेन्जी-कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग (एसएच-79) के किमी 1 से 24 तक सिंगल लेन से इंटरमीडिएट लेन में चौड़ीकरण, अतिरिक्त पहाड़ कटान, क्रॉस ड्रेन और सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने विश्वास जताया कि दोनों योजनाओं का शुभारंभ शीघ्र ही मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।












Discussion about this post