प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Guwahati से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹18,640 करोड़ की राशि हस्तांतरित की।
इस कार्यक्रम में Dehradun के जौलीग्रांट स्थित राज्य अतिथि गृह से Pushkar Singh Dhami ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस दौरान कृषि मंत्री Ganesh Joshi भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस किस्त के तहत उत्तराखंड के 8 लाख 04 हजार से अधिक पात्र किसानों को कुल ₹163.14 करोड़ की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अब तक जारी 22 किस्तों के माध्यम से प्रदेश के किसानों को कुल ₹36,209.14 करोड़ की सम्मान राशि प्रदान की जा चुकी है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश के किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post