तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
गढ़वाल मंडल के अंतर्गत 02 अप्रैल को राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पित्थुवाला, देहरादून में मेगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न ट्रेडों के करीब 1200 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इनमें से लगभग 1000 छात्र पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं।
इस रोजगार मेले में TVS Motor Company, Reliance Jio, Escorts Kubota, Apollo Pharmacy, Havells सहित लगभग 70 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो साक्षात्कार, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर चयन करेंगी।
इसमें सिविल, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, सीएसई, फार्मेसी, एआईएमएल सहित कई ट्रेडों के छात्र शामिल होंगे। साथ ही पासआउट बेरोजगार युवाओं को भी अवसर दिया जाएगा।
प्राविधिक शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि यह पहल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बनाने में मदद करेगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी।
इसके बाद कुमाऊं मंडल में भी इसी तरह का रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिससे प्रदेशभर के छात्रों को समान अवसर मिल सकें।
Reported By: Arun Sharma










Discussion about this post