Tooltip

     हृदय फेलियर    (Heart Failure)    के चेतावनी संकेत

  सांस से जुड़ी समस्याओं को हार्ट फेलियर का एक बड़ा लक्षण माना जाता है। अगर आप शारीरिक रूप से एक्टिव होने के बाद भी सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या का सामना करते हैं, तो इसे आपको गंभीरता से लेने की जरूरत है।

सांस लेने में होती है परेशानी

White Frame Corner
White Frame Corner

गले में खराश 

अगर आप खांसी और गले में खराश से परेशान हैं, साथ ही कभी-कभी खांसी के साथ सफेद या हल्के लाल बलगम की समस्या का सामना करते हैं, तो ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

White Frame Corner

वजन बढ़ना

हार्ट फेलियर के दौरान शरीर में तरल पदार्थ के जमाव के कारण वजन में अचानक वृद्धि हो सकती है। यह वृद्धि सप्ताह के भीतर 2-3 किलोग्राम तक हो सकती है। तो आपको बता दें कि यह हार्ट फेलियर से पहले का संकेत हो सकता है।

White Frame Corner

भ्रमित महसूस होना

जब हृदय ठीक से रक्त पंप नहीं करता है और मस्तिष्क तक रक्त का संचार ठीक से नहीं होता है, तो इससे कई आपको चीजें भूलने और भ्रमित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

White Frame Corner

भूख में कमी

हार्ट फेलियर के कारण पाचन तंत्र में रक्त प्रवाह कम हो जाता है, जिससे भूख में कमी, मतली और पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएं।

White Frame Corner

टखनों और पैरों में सूजन

यह सूजन, जिसे एडिमा कहा जाता है, दिन के अंत में अधिक स्पष्ट होती है और सुबह के समय कम हो सकती है। यदि आप नियमित रूप से पैरों में सूजन महसूस कर रहे हैं, तो यह हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है

White Frame Corner

थकान और कमजोरी

हार्ट फेलियर के शुरुआती लक्षणों में थकान और कमजोरी प्रमुख हैं। जब हृदय पर्याप्त रक्त नहीं पंप कर पाता, तो मांसपेशियों और अंगों को आवश्यक ऑक्सीजन नहीं मिलती, जिससे व्यक्ति को सामान्य गतिविधियों के दौरान भी थकान महसूस होती है।