कम से कम 20 मिनट तक सामान्य ठंडे बहते पानी के नीचे रखें। बर्फ का इस्तेमाल न करें।
2.अंगूठी और तंग चीजें हटा दें
सूजन आने से पहले अंगूठी, घड़ी या तंग आभूषण हटा दें। त्वचा से चिपड़े कपड़े को खींचकर न निकालें।
3.साफ कपड़े या स्टेराइल ड्रेसिंग से ढकें
ठंडा करने के बाद जले हिस्से को साफ, ढीली और न चिपकने वाली ड्रेसिंग से ढकें
4.टूथपेस्ट, घी या तेल न लगाएं
जले हिस्से पर टूथपेस्ट, घी, तेल, हल्दी या कोई घरेलू नुस्खा न लगाएं। इससे चोट बिगड़ सकती है।
5.आंख या सांस पर असर हो तो देर न करें
आंख में पटाखे का कण या चोट लगने पर आंख न रगड़ें और न दबाएं; तत्काल अस्पताल जाएं। धुएं से सांस लेने में परेशानी हो तो खुली हवा में जाएं और आपातकालीन सहायता लें।
6.जले हुए हाथ या पैर को ऊंचा रखें
यदि संभव हो तो प्रभावित हिस्से को ऊंचाई पर रखें, ताकि सूजन कम हो सके। फफोले न फोड़ें।
7.गंभीर जलने पर तुरंत अस्पताल जाएं
गहरी चोट, सफेद या काली पड़ी त्वचा, बड़े फफोले या तेज दर्द होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। चेहरे, आंखों, हाथों, जननांगों या बड़े जोड़ पर जलने पर भी तत्काल जांच जरूरी है।