चारधाम शुरू होने से पहले संकरी हो चुकी सड़कों को कब्जा मुक्त करने की कवायत शुरू हुई है। यह कवायत एसडीएम योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने शुरू की है। पुलिस बल की मौजूदगी में आज नटराज चौक से लेकर श्यामपुर पुलिस चौकी तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश की गई। जगह-जगह सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने हटा दिया। जिन अतिक्रमण करने वालों ने अतिक्रमण नहीं हटाया उनके ठेले रेहड़ी को टीम ने अपने कब्जे में लेकर जप्त कर लिया।
एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि चार धाम यात्रा के दौरान श्यामपुर नटराज बायपास मार्ग पर सबसे ज्यादा दबाव होता है। इसलिए सड़क पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा चार धाम यात्रा मार्ग से संबंधित जितने भी सड़के हैं सभी को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। ऋषिकेश बाजार में रेलवे रोड देहरादून रोड घाट रोड मुखर्जी रोड को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। वह अपने सामान जप्त होने से बचाने के लिए वन विभाग की भूमि पर ठेली रेहड़ी छुपाते हुए नजर आए। प्रशासन की टीम ने लोगों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी है। चेतावनी दी है यदि अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
योगेश मेहरा, एसडीएम ऋषिकेश
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post