देहरादून के विकासखंड रायपुर की ग्राम पंचायत मालदेवता निवासी रेखा चौहान ने खेती के साथ उद्यमिता अपनाकर आत्मनिर्भर महिला की मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर उन्होंने “प्रज्ञा ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक एवं गिफ्ट शॉप” की शुरुआत की।
रेखा को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बैंक ऋण और सीआईएफ सहायता मिली, जिससे वे प्रतिमाह 20–25 हजार रुपये तथा त्योहारी सीजन में 25–30 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। उन्होंने एक अन्य महिला को रोजगार देकर जॉब सीकर से जॉब गिवर की भूमिका निभाई है। जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता के अनुसार रेखा चौहान महिला सशक्तिकरण और “लखपति दीदी” अभियान की दिशा में प्रेरक उदाहरण हैं।
सोनम गुप्ता, जिला मिशन प्रबन्धक देहरादून
रेखा चौहान , लाभार्थी
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post