हल्द्वानी में आज भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट स्वयं मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक संगठनों और अन्य दलों से जुड़े लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और भाजपा की रीति- नीति से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में यह सदस्यता अभियान और तेज होगा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है और जनता का विश्वास पार्टी के साथ है।
उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में सभी को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सदस्यता ग्रहण करने वालों ने भी भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया और प्रदेश के विकास में योगदान देने की बात कही भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में यह सिलसिला और तेज होगा और उत्तराखंड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी, उत्तराखंड ।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post