उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र इस बार पहाड़ की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित होने जा रहा है। सत्र 9 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा।सत्र की अवधि को लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का कहना है कि पांच दिन का समय जनहित के मुद्दों, प्रदेश की वित्तीय स्थिति और विभिन्न विभागों पर विस्तृत चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है। उनका तर्क है कि सरकार को अधिक दिनों का सत्र बुलाना चाहिए ताकि जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हो सके।वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने सत्र को लेकर पूरी तैयारी होने का दावा किया है।
उन्होंने कहा कि 9 मार्च से सत्र निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होगा और विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार है। उनका कहना है कि सत्र को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सत्र की तिथियां सरकार की ओर से प्रस्तावित होकर उनके पास आती हैं। अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी सदन का संचालन करना है। यदि आवश्यकता महसूस हुई तो कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद सत्र की अवधि बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।
रितु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post