इसे भी पढ़ें
उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार की भूमिका से अवस्थापना विकास को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में लगभग 3.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 42 बड़ी परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें 1.22 लाख करोड़ रुपये की 15 महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 11,967 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 3,37,597 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्य में सड़क, बिजली, संचार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बड़े स्तर पर विकास दिखाई देगा।
मुख्य सेवक सदन में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी ‘प्रगति पोर्टल’ के माध्यम से की जा रही है, जिससे भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति और अन्य प्रशासनिक बाधाओं का त्वरित समाधान संभव हुआ है।
उन्होंने बताया कि राज्य में सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं पर विशेष फोकस है। वर्तमान में 19 सड़क परियोजनाएं संचालित हैं, जिनमें सबसे अधिक निवेश किया जा रहा है। कई परियोजनाएं संवेदनशील और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में हैं, ऐसे में केंद्र और राज्य के समन्वय से अवस्थापना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
उत्तराखंड में परियोजनाओं की स्थिति
अड़ परियोजना
संख्या
निवेश (करोड़ रुपये में)
पर्पा
ड़ी
१-कुल परियोजनाएं
42
3,49,564
२-प्रगति से निगरानी
15
1,21,995
३-पूरी हो चुकी
10
11,967
४-संचालित परियोजनाएं
32
3,37,597
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post