उत्तराखंड में नई आबकारी नीति लागू होने के बाद शराब की कीमतों और दुकानों के आवंटन को लेकर आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने स्थिति स्पष्ट की है__अनुराधा पाल ने बताया कि विदेशी मदिरा (IMFL) के कुछ छोटे ब्रांड्स, जैसे कि मैकडॉवेल और अन्य, की कीमतों में प्रति बोतल ₹10 से ₹20 तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, बड़े प्रीमियम ब्रांड्स और देशी मदिरा की कीमतों में फिलहाल किसी बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं और वे पहले की तरह ही बनी रहेंगी__विभाग ने इस वर्ष के लिए ₹5400 करोड़ का भारी राजस्व लक्ष्य रखा है__पाल ने कहा कि अब तक 700 दुकानों का सफलतापूर्वक निपटान किया जा चुका है, पिछले साल के ₹2604 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले अब तक ₹2550 करोड़ का राजस्व हासिल हो चुका है, विभाग इस ऊंचे लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी दक्षता से काम कर रहा है।
अनुराधा पाल,आबकारी आयुक्त
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post