चार धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस बार यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। 19 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा के लिए सड़कों के सुदृढ़ीकरण, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि GMVN में 5 करोड़ से ज्यादा की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। सरकार का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव मिले।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post