मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार झाला में रात्रि चौपाल आयोजित की और सुबह आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। मन्दिर परिसर में कृषि, उद्यान, जलागम, स्वजल, राजस्व, ग्रामीण निर्माण, वन, ग्राम्य विकास और आजीविका विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र वासियों के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। धराली के ग्रामीणों ने आपदा प्रभावित पुनर्वास, खीर गंगा में मलबा चैनलाइजेशन, कृषि ऋण माफी सहित अन्य समस्याओं और सुझावों को साझा किया।
विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग ने बागवानी और कृषि कार्यों के लिए निःशुल्क कृषि यंत्र, उर्वरक और आवश्यक उपकरण वितरित किए। आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत ग्रामीणों को आर्थिक सुदृढ़ीकरण की जानकारी भी प्रदान की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आपदा प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण और क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए ठोस और कारगर कदम उठाए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह
Reported By: Gopal Nautiyal











Discussion about this post