इसे भी पढ़ें
डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जनपदवार प्रशासनिक तैयारियों और मतदाता मैपिंग की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।
उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में उत्तराखण्ड में एसआईआर प्रस्तावित है, लेकिन देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल में मतदाताओं की मैपिंग लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन बूथों पर मैपिंग प्रतिशत कम है, वहां ईआरओ और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी जनपदों को समयसीमा के भीतर बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के गठन के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 77 प्रतिशत बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की तैनाती हो चुकी है और शत-प्रतिशत तैनाती के लिए राजनीतिक दलों के साथ पुनः बैठक करने को कहा। इसके अतिरिक्त, जिलों में एसआईआर हेल्पडेस्क पर अतिरिक्त कार्मिकों की शीघ्र तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।












Discussion about this post