– रुड़की में अब सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की पढ़ाई का मौका मिलेगा। तहसील परिसर में एक अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया गया है जो बच्चों के डिजिटल भविष्य को नई दिशा देगा। शिक्षानगरी रूड़की में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सीएसआर के अंतर्गत तहसील परिसर में एक आधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है। इस लैब का उद्घाटन जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित और आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
यह लैब खासतौर पर सरकारी स्कूलों के छात्रों और विशेष रूप से बालिकाओं को डिजिटल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बनाई गई है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और आईआईटी रुड़की के बीच एक अहम एमओयू पर भी हस्ताक्षर हुए जिसके तहत छात्रों को कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।
आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर और छात्र कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के जरिए बच्चों को प्रशिक्षण देंगे और कोर्स पूरा करने पर उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यह पहल छात्रों के लिए नए अवसर खोलेगी और उन्हें डिजिटल भारत का हिस्सा बनने में मदद करेगी। रुड़की में शुरू हुई यह पहल न केवल डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देगी बल्कि ग्रामीण और वंचित वर्ग के बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगी।
मयूर दीक्षित (जिलाधिकारी)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post