देहरादून के धौलास में विवादित भूमि मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि देवभूमि की मर्यादा से खिलवाड़ और किसी भी प्रकार की साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विकासनगर के परवल में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि धौलास भूमि प्रकरण की गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हमारी सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि नियमों को ताक पर रखकर जमीनों की खरीद फरोख्त की गई है, तो तत्काल प्रभाव से उस भूमि को राज्य सरकार में निहित कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण और साजिश के लिए यहाँ कोई स्थान नहीं है। वहीं, स्थानीय विधायक सहदेव पुंडीर ने भी इस मामले में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस आवंटन को स्थानीय जनभावनाओं और सुरक्षा के लिहाज से गंभीर बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार
सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक सहसपुर
Reported by: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post