– रुड़की में बच्चों का खेल अचानक खूनी वारदात में बदल गया ,जहां बल्ला-गेंद चलनी थी, वहां डंडा चला और एक मासूम की सांसें हमेशा के लिए थम गईं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा कुछ ही मिनटों में हिंसा में बदल गया।बताया जा रहा है कि खेल के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक किशोर ने गुस्से में 12 वर्षीय भानु के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। वार इतना खतरनाक था कि भानु मौके पर ही गिर पड़ा और बेहोश हो गया। चीख-पुकार के बीच परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान मासूम जिंदगी हार गया।
घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं और इस सवाल की जांच कर रही हैं कि आखिर बच्चों का खेल इतनी बड़ी क्राइम स्टोरी कैसे बन गया।
नवनीत सिंह भुल्लर एसएसपी हरिद्वार
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post