जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु जनपद स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत लगाए गए।
राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन के तत्वावधान में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) सहिया, कालसी में आयोजित शिविर के समापन अवसर पर 657 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए। जनपद के विभिन्न विकासखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में आयोजित कुल 9 शिविरों के माध्यम से 3,447 दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को बैसाखी, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, वॉकर, श्रवण यंत्र सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहारा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सहायक उपकरण लाभार्थियों के दैनिक जीवन को सरल बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया।
लाभार्थी: दर्शन सिंह
जिला समाज कल्याण अधिकारी: दीपांकर घिल्डियाल
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post