देहरादून में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर क्षेत्रवार क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है। टीमें विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर मांग और आपूर्ति की स्थिति पर नजर रख रही हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गैस बुकिंग की अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से अब तक 33 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। आज जिले में 10,424 घरेलू और 412 व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई, जबकि पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध है। प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी और सुधार के प्रयास जारी हैं।
Reported By: Arun sharma











Discussion about this post