इसे भी पढ़ें
देहरादून में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटी-सब्जी बनाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम लोगों, खासकर महिलाओं का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 65 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में करीब 150 रुपये की बढ़ोतरी से जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।
प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला
वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों तक गैस सिलेंडर और राशन जैसी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश प्रवक्ता, हनी पाठक
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post