देहरादून में यूएसडीएमए में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला आयोजित हुई। सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि एआई को सहयोगी के रूप में अपनाकर आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यशाला में मौसम पूर्वानुमान, बाढ़-भूस्खलन आकलन और रियल टाइम डेटा एनालिसिस में एआई की भूमिका पर चर्चा हुई। अधिकारियों को आधुनिक तकनीक के जिम्मेदार उपयोग और आपदा प्रबंधन में इसके बेहतर इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षित किया गया।
Reported By: Arun Sharma











Discussion about this post