इसे भी पढ़ें
जन प्रहार के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन से मुलाकात कर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के एमडी प्रकाश चंद्र ध्यानी को तत्काल हटाने और उनके कार्यकाल की CAG से जांच कराने की मांग की।
संस्था की संयोजक सुजाता पॉल ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्ति निरस्त किए जाने के बाद भी अधिकारी का पद पर बने रहना न्यायालय की भावना के विपरीत है। जन प्रहार ने एमडी को हटाने, उनके कार्यकाल के वित्तीय व प्रशासनिक निर्णयों की स्वतंत्र जांच कराने तथा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई।

मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संस्था ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post