जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धंन से मुलाकात कर विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के वर्ष 2017-18 के टेंडर घोटाले में विजिलेंस जांच कराने का आग्रह किया। मामला उस समय सामने आया था जब आठ निर्माण कार्यों के टेंडर नेताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत से केवल आधे प्रतिशत से भी कम दर पर हासिल किए गए।
नेगी ने आरोप लगाया कि इस घोटाले में समाचार पत्र और विभागीय अधिकारियों को भी शामिल कर टेंडर छुपाकर स्वीकृत कराया गया। इसके बावजूद, शासन स्तर पर कई आदेश और सिफारिशों के बावजूद मात्र ₹50,948 जुर्माना लगाकर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
रघुनाथ सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि मोर्चा जालसाजों को किसी भी सूरत में बकाया कार्रवाई के बिना नहीं छोड़ेगा और विजिलेंस जांच के जरिए इस घोटाले का पर्दाफाश किया जाना चाहिए।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post