कोटद्वार में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गैस वितरण व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि पहले की तरह डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर वितरण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जाए, जिससे कमी या जमाखोरी की स्थिति न बने। साथ ही, नरेंद्र मोदी के बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है।
ऋतु भूषण खंडूड़ी, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, एवं कोटद्वार विधायक
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post