पौड़ी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्युत आपूर्ति, मीटरिंग, बिलिंग, उपभोक्ता शिकायतों और ब्रेकडाउन प्रबंधन की समीक्षा की गई।
डीएम ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और पारदर्शी विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मीटर रीडिंग की विशेष निगरानी करने, मीटर रीडरों की मॉनिटरिंग बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए जियो टैग लोकेशन व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने हेल्पलाइन 1912 पर मिलने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। साथ ही हर विद्युत डिवीजन से वर्ष के सबसे लंबे 10 ब्रेकडाउन की सूची और उनके कारणों का विवरण प्रस्तुत करने को कहा। डीएम ने चेतावनी दी कि लंबे समय तक विद्युत ब्रेकडाउन होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में झूलते विद्युत तारों को प्राथमिकता से ठीक करने, आउटसोर्स सब स्टेशनों की नियमित निगरानी और लंबित मुआवजा मामलों की सूची दो दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान पौड़ी और नैनीडांडा क्षेत्रों में कम बिलिंग दक्षता पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा गया।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post