देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने भगवानपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन व पोषण सामग्री आपूर्ति करने वाले सेंट्रल गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजी जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए अंडे, खजूर और केले के सैंपल लिए गए।
डीएम ने टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला के लिए रवाना हो रहे वाहनों को रुकवाकर भी सैंपलिंग कराई और गोदाम संचालन को मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के नौनिहालों और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post