अल्मोड़ा नगर निगम परिसर स्थित जन सुविधा केंद्र में खाता-खतौनी की ऑनलाइन सेवा एक लंबे अंतराल के बाद पुनः शुरू होने जा रही है। रेवेन्यू बोर्ड ने सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे को मोबाइल पर आधिकारिक सूचना देते हुए बताया कि जनवरी 2026 से यह सेवा फिर से बहाल कर दी जाएगी।
पिछले करीब एक वर्ष से सेवा बंद रहने के कारण किसानों, बुजुर्गों और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रेवेन्यू बोर्ड के अनुसार, पिछले वर्ष हुए साइबर अटैक से तकनीकी व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसे अब दुरुस्त कर लिया गया है। सेवा शुरू होने के बाद जन सुविधा केंद्र से दोपहर 12 बजे तक खाता-खतौनी सहित अन्य राजस्व कार्य किए जा सकेंगे।

इस जनहित मुद्दे को संजय पाण्डे ने कुमाऊँ कमिश्नर से लेकर रेवेन्यू बोर्ड तक प्रशासनिक स्तर पर उठाया। बिना किसी धरना-प्रदर्शन के, तथ्यों और संवाद के जरिए उन्होंने यह सफलता हासिल की। सेवा बहाली से अल्मोड़ा की जनता को बड़ी राहत मिलेगी और यह संदेश भी गया है कि शांत, जिम्मेदार प्रयास भी ठोस परिणाम ला सकते हैं।
Reported By: Pawan Kashyap













Discussion about this post