सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक, पुनर्वास निदेशालय (पश्चिमी क्षेत्र) ब्रिगेडियर सुधीर मलिक ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्रालय के महानिदेशालय पुनर्वास की ओर से 13 से 26 फरवरी तक जसवंत ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित होने वाले पूर्व सैनिकों के रोजगार मेले का औपचारिक आमंत्रण दिया।
बैठक में पूर्व सैनिकों के पुनर्वास, कौशल विकास और रोजगार अवसरों पर चर्चा हुई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसे आयोजनों से उन्हें सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post