2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। पुष्कर नयाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए संगठन पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।
हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि लाखन नेगी को पार्टी में शामिल किए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराज़गी है। साथ ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया।
नयाल का कहना है कि भीमताल क्षेत्र में इस फैसले का विरोध हो रहा है और कई कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में और भी इस्तीफे हो सकते हैं, जिससे चुनाव से पहले कांग्रेस की स्थिति कमजोर पड़ सकती है।
पुष्कर नयाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष
Reported By: Praveen Bhardwa











Discussion about this post