हल्द्वानी में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के अनुसार, पुलिस को 25 मार्च को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर से हल्द्वानी में नशे की तस्करी होने वाली है। इस पर बेलबाबा मंदिर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां संदिग्ध महिला को पकड़कर तलाशी ली गई।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह स्मैक की खेप बिलासपुर से लाकर वनभूलपूरा में सप्लाई करने वाली थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post