देहरादून पुलिस ने किडनैपिंग और फिरौती के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली विकासनगर क्षेत्र का है।
02 मार्च को भोजावाला निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर उनके पुत्र शक्ति पुंडीर का अपहरण कर ले गए और बाद में 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई की गई।
पुलिस ने उसी रात युवक को सकुशल बरामद कर घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खुद को धार्मिक संगठन से जुड़ा बताकर लोगों को ब्लैकमेल कर फिरौती वसूलते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post