मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी चौक पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर पर्यटन सीजन में अधूरे पड़े कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने केम्पटी लाइब्रेरी मार्ग पर एक मार्गीय यातायात व्यवस्था शुरू करने के साथ ही मार्ग को पूर्ण रूप से खोलने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दिए उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस में दल बदलते रहते हैं और अपने बयानों से सुर्खियों में रहने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर वह मसूरी से चुनाव लड़ेंगे तो मसूरी की जनता उन्हें इसका जवाब देगी..
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी में पानी की समस्या है जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पानी के सप्लाई के कनेक्शन को दुरुस्त किया जाए ताकि पूरे शहर में पानी की व्यवस्था हो सके उन्होंने कहा कि मसूरी को साफ और स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं जिसके लिए नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन कार्य कर रहे हैं मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थित वाली ब्रिज पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नए पुल का निर्माण किया जाएगा.
Reported By: Praveen Bhradwaj












Discussion about this post