नगर निगम देहरादून ने स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभिनव पहल करते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों को घर-घर कूड़ा संग्रहण शुल्क की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत इन समूहों को शहर के 100 में से 57 वार्डों में त्रैमासिक आधार पर शुल्क संग्रहण का कार्य दिया गया है।
अभियान के प्रारंभिक चरण में जुलाई से सितंबर तक 63 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। विशेष बात यह है कि कुल मुनाफे का 25 प्रतिशत हिस्सा सीधे महिला समूहों को दिया जा रहा है, जिससे उन्हें स्थायी आय का स्रोत मिल रहा है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यह पहल शुरू की गई है। सहायक नगर आयुक्त राजवीर सिंह चौहान के अनुसार त्रैमासिक प्रणाली के तहत अब तक 63 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।
यह मॉडल स्वच्छता, पारदर्शिता और महिला सशक्तिकरण का प्रभावी उदाहरण बनकर उभरा है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post