एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह कक्षा IK-3 से V के विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक और यादगार वातावरण में संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विद्यालय निदेशक एडवोकेट पंकज होलकर ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, असफलताओं से सीखने और अपने मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों को डिग्री और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनकी मेहनत और सफलता की झलक दिखाई दी।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य और संगीत ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को उजागर किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका हरलीन कौर चौधरी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी। यह समारोह विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए यादगार रहा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post