रुड़की के पिरान कलियर स्थित हज हाउस में हज 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। हाजियों को मुकम्मल और आसान हज यात्रा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिरान कलियर में आयोजित हज तरबियत कैंप में हाजियों को हज के हर पहलू की बारीकी से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद और लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के दौरान हज ट्रेनर मौलाना आरिफ और मौलाना अरशद ने हाजियों को एहराम पहनने की सही विधि सिखाई। साथ ही काबा शरीफ के तवाफ,सफा-मरवा के बीच सई,अराफात और मीना में ठहरने सहित हज के सभी अरकान को विस्तार से समझाया गया।
हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि इस साल उत्तराखंड से करीब 1348 हज यात्रियों का चयन हुआ है जिनमें से 441 यात्री हरिद्वार जिले से हैं।प्रशिक्षण में हाजियों को मक्का-मदीना के नियम, स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय और डिजिटल सुविधाओं के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम बन सके। हज यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर हाजियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
खतीब अहमद (हज कमेटी अध्यक्ष)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post