हरिद्वार रोशनाबाद स्थित न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, ई-मेल के जरिए भेजा गया धमकी भरा संदेश।
धमकी में कोर्ट परिसर में आरडीएक्स – आईईडी लगाए जाने का दावा, तय समय का भी किया गया जिक्र जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर।

सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा, पूरे परिसर को खाली कराकर सघन चेकिंग अभियान शुरू।
कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए हर कोने की तलाशी जारी।
धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू, साइबर सेल भेजने वाले की लोकेशन और नेटवर्क खंगालने में जुटी।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post