डोईवाला स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) में “हेल्थकेयर रिसर्च एवं बायोस्टैटिस्टिक्स” विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। बीसी रॉय सभागार में क्लिनिकल रिसर्च विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में स्वास्थ्य अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
कार्यशाला का उद्घाटन स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. अशोक कुमार देवरारी ने किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शोध कार्य का नैतिक, पारदर्शी और साक्ष्य-आधारित होना आवश्यक है।
क्लिनिकल रिसर्च विभागाध्यक्ष डॉ. निक्कू यादव ने स्वास्थ्य शोध में बायोस्टैटिस्टिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। अकादमिक सत्रों में आईसीएमआर से जुड़े विशेषज्ञों सहित देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने शोध रूपरेखा, सैंपल चयन और क्लिनिकल डेटा प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी की।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post