रुड़की में गंगनहर हादसे को करीब 18 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन आईआईटी रुड़की का छात्र अब तक नहीं मिल पाया है। बीती शाम कोतवाली रुड़की क्षेत्र अंतर्गत रविदास घाट के पास गंगा नहर में डूबे आईआईटी के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष शुक्ला की तलाश आज भी जारी है। जानकारी के अनुसार आशीष शुक्ला कल शाम लगभग 6:00 बजे अपने दोस्तों के साथ गंगनहर किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गंगनहर में गिर पड़े और तेज बहाव में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की प्रदीप बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आज सुबह से एक बार फिर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस और रुड़की आर्मी की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान तेज कर दिया है। गंगनहर के कई किलोमीटर क्षेत्र में लगातार तलाशी ली जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरी गंभीरता के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।
परमेंद्र सिंह डोबाल (एसएसपी हरिद्वार)
Reported by: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post