देहरादून में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय की प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने अस्पताल में संचालित हाइपरबैरिक ऑक्सीजन थेरेपी (HBOT) यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूनिट में उपलब्ध उपकरणों, उपचार प्रक्रिया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
प्राचार्या ने बताया कि एचबीओटी यूनिट के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जा रही है, जिससे उपचार व्यवस्था और अधिक व्यवस्थित व प्रभावी हो सके। अस्पताल में वर्तमान में प्रतिदिन औसतन तीन मरीजों को यह थेरेपी दी जा रही है, जिसका उपयोग खासतौर पर बर्न और हेड-नेक सर्जरी के बाद रिकवरी कर रहे मरीजों के उपचार में किया जा रहा है।
उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि मरीजों को सुरक्षित और बेहतर उपचार देने के लिए सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post