सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उपनल की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख तौर पर प्रदेश सरकार द्वारा मंत्रिमण्डल की बैठक में पारित यूओआरए (उपनल ओवरसीज रिक्रूटमेंट एजेंसी) के गठन सम्बन्धी प्रस्ताव पर यथाशीघ्र कार्यवाही के लिए निर्देश दिये गये।
बोर्ड बैठक में सैनिक कल्याण सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव श्याम सिंह, वित्त विभाग के अपर सचिव नवनीत पाण्डेय, कार्मिक विभाग के उप सचिव एसवी रंजन, राज्यपाल के अनु सचिव अनूप सिंह नेगी, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेनि), कर्नल इप्शिता चटर्जी (सेनि), ले0 कर्नल बीएस रौतेला (सेनि), उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडिययर जेएनएस बिष्ट (सेनि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post