विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने पत्रकारों से कहा कि विकासनगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाने के लिए सरकार द्वारा लगभग 535 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की गई है, जो सराहनीय है।
लेकिन, उन्होंने विधायक मुन्ना सिंह चौहान पर आरोप लगाया कि कार्यों के दौरान जनता की परेशानियों की ओर ध्यान देने के बजाय वे ठेकेदार के पक्ष में बयानबाजी कर रहे हैं। कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए/ठेकेदार द्वारा कार्य में अव्यवस्थाएँ, जैसे उड़ती धूल-मिट्टी, टूटी-फूटी सड़कें, उठे मैनहोल ढक्कन, सड़कों का समतलीकरण न होना और पर्याप्त जल छिड़काव न होना, आम जनता के जीवन को प्रभावित कर रही हैं।
प्रवीण शर्मा ने कहा कि मोर्चा फिलहाल सिर्फ इन कार्यों में व्याप्त समस्याओं पर ध्यान दे रहा है और बाद में गुणवत्ता और संभावित घोटालों की जांच करेगा। उन्होंने विधायक से जनता की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की नसीहत भी दी।
जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post