सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारी नेता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कंचन चंदोला 28 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
अक्टूबर 1998 में निगम की स्थापना के समय से कार्यरत रहे चंदोला ने कर्मचारियों के नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर लंबा संघर्ष किया। सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि चंदोला जैसा संघर्षशील नेतृत्व निगम के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। वहीं कंचन चंदोला ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वह राज्य आंदोलनकारी के रूप में कर्मचारियों की मांगों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और नियमितीकरण की लड़ाई में सदैव साथ खड़े रहेंगे।
कंचन चंदोला
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post