लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने नशे के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 31 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान सर्वेश पवार ने बताया कि लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी की टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए। जिन्हें चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने युवकों का पीछा किया और घेराबंदी कर रोक लिया।
तलाशी लेने पर युवकों के कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ करने पर तस्करों की पहचान साबिर अली और शराफत अली निवासी श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह स्मैक रामपुर बस अड्डा से शकील नाम के युवक से खरीद कर लाए हैं। पुलिस ने मामले में शकील को भी आरोपी बना लिया है और उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। फिलहाल आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post