देहरादून में दून पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिछड़े एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को उसके परिजनों से मिलाकर मायूस चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान थाना त्यूनी पुलिस को त्यूनी बाजार में 15–16 वर्षीय एक बालक बदहवास हालत में घूमता मिला, जो सुनने और बोलने में असमर्थ था।
पुलिस ने बालक को सुरक्षित थाना त्यूनी लाकर उसकी पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया और आसपास के थानों में साझा की। प्रयासों के परिणामस्वरूप बालक के परिजनों की जानकारी ग्राम मोड़ा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी से प्राप्त हुई। दिनांक 17 फरवरी 2026 को परिजनों को थाना त्यूनी बुलाकर बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
लगभग एक माह से लापता बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस और दून पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post