देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में स्व. श्याम दत्त जोशी अंतर विद्यालयी बास्केटबॉल टुर्नामेंट–2025 एवं पुस्तक मेले में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधायक निधि से ₹15.67 लाख की लागत से बने बास्केटबॉल कोर्ट, पोल एवं विद्यालय पुस्तकालय का लोकार्पण किया।
मंत्री जोशी ने अपने पिता स्व. श्याम दत्त जोशी को स्मरण करते हुए शिक्षा और खेलों के समन्वित विकास पर जोर दिया तथा विद्यालय में कैप्टन प्रतीक आचार्य की प्रतिमा स्थापना और नए कक्ष निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Repored By: Shiv Narayan













Discussion about this post