सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में Rekha Arya ने 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, पेंशन, तारबाड़ और राशन कार्ड जैसी समस्याएं उठाईं, जिनके समाधान के लिए विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर तत्काल कार्रवाई की। कार्यक्रम में 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान मंत्री ने पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post