आम जनमानस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत लालकुआं परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों द्वारा सिंचाई, विद्युत, सड़क, पेयजल, आदि से संबंधित 105 शिकायते दर्ज की गई जिनमे अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष समस्याओ के 15 दिन के भीतर समाधान हेतु सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी, नैनीताल
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post