कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत सैकड़ो की संख्या में महिलाएं टाउन हॉल सभागार में पहुंची जहां पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधी उत्तरकाशी आपदा के बाद कार्यक्रम को सूक्ष्म रूप से आयोजित किया गया इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उत्तरकाशी आपदा के दौरान हुई भारी तबाही और जान माल के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की..
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उनके द्वारा हर वर्ष रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं भाग लेती है आज मसूरी के कार्यक्रम महिलाओं मैं बारिश के बावजूद भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है..
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सह प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रेखा वर्मा ने कहा कि आज इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया जाना था लेकिन उत्तरकाशी में हुई दैवीय आपदा के बाद इसे सूक्ष्म कर दिया गया है उन्होंने कहा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है
उत्तराखंड सह प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा रेखा वर्मा
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हर वर्ष रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित करते हैं उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और आने वाले 2027 के चुनाव में भी मसूरी की जनता एक बार फिर गणेश जोशी पर विश्वास कर उन्हें मसूरी से विधायक निर्वाचित करेगी..
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी













Discussion about this post