नैनीताल में इन दिनों रसोई गैस की कमी को लेकर उपभोक्ताओं को दिक्कतों कस सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए एसडीएम नवाजिश खलिक ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए गैस एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि सिलिंडरों की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है, जिससे रसोई गैस का वितरण में परेशानियां आ रही है।
जिसके बाद एसडीएम ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए है कि उपलब्ध संसाधनों को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके के साथ ही बुकिंग के आधार पर हर क्षेत्र में गैस पहुँचनी चाहिए। उन्होंने कहा यदि किसी क्षेत्र में 50 सिलिंडर बुक हैं, तो एजेंसी 55 सिलिंडर लेकर जाए ताकि कोई भी उपभोक्ता खाली हाथ न लौटे। बैठक में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट और पर्वत गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पांडे सहित अन्य एजेंसी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
नवाजिश खलिक, एसडीएम नैनीताल
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post