देहरादून में एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। प्रतिदिन रात्रि एसपी सिटी/देहात के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा नगर क्षेत्र में जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और उनके ठिकानों पर औचक छापेमारी की जा रही है, साथ ही निर्धारित समय के बाद खुले रहने वाले बार और रेस्टोरेंट्स पर भी कार्रवाई की गई।
वहीं, रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा सपेरा बस्ती में महिला पुलिस अधिकारियों ने रात्रि चेकिंग की कमान संभालते हुए लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस की यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post